Inkhabar Hindi News

अंगूर के पत्ते को खाने से शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

अंगूर के पत्ते को खाने से शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनके पत्तों को भी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। अंगूर उनमें से एक है। आयुर्वेद में अंगूर के पत्तों का विशेष महत्व है। हालाँकि, इनका स्वाद थोड़ा कसैला और खट्टा होता है।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अंगूर के पत्तों को अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं, तो आपको किन बीमारियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंगूर के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

जो लोग अंगूर के पत्तों को अपने आहार में रोज़ाना शामिल करते हैं, उनकी हड्डियाँ मज़बूत रहती हैं क्योंकि इन पत्तों में कैल्शियम पाया जाता है।

बदलते मौसम में अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने के लिए अंगूर के पत्तों का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इनमें विटामिन-सी होता है।

अगर आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोज़ाना अंगूर के पत्ते खाने चाहिए। इनमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

जिन लोगों को पेट की समस्या रोज़ाना रहती है, उनके लिए फाइबर से भरपूर अंगूर के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे आपका पेट बिल्कुल साफ़ रहेगा।

Read More