Live

Today Weather Updates: किन राज्यों के लोग करेंगे तूफानी हवाओं का सामना, बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी

Updated: March 24, 2026 06:54:04 AM IST
कई राज्यों में वीकेंड तक होगी बारिश

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live:  मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक ठंड और बारिश दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड बड़ रही है. दिल्ली में सोमवार सुबह भी सप्ताह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई. यहां तक कि सोमवार सुबह चली हवाओं ने भी ठंड का एहसास कराया. पिछले एक दशक के दौरान ऐसे मौके बहुत कम आए जब  मार्च के अंतिम पखवाड़े तक इस तरह ठंड और बारिश का दौर चला हो. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ आगामी 12-24 घंटों के दौरान हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. इसके बाद तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है. मौसम में आए इस बदलाव  की वजह है- पश्चिमी विक्षोभ. IMD के अनुसार,  अगले 24-72 घंटों के दौरान पश्विमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा. उत्तर भारत बारिश जारी रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है.  दूसरी तरफ कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत हैं.  उत्तर-पूर्व भारत, पहाड़ी राज्यों और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में दिन का तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सोमवार (23 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Summary: Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में गर्मी में इजाफा होगा. सोमवार (23 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

11:13 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates:  हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार

Today Weather LIVE Updates: पर्वतीय राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा.

11:11 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: बिहार, झारखंड और ओडिशा में आएगी आंधी, IMD ने जारी की चेतावनी

Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, 24-28 मार्च के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है. इस दौरान हल्की बारिश होने का भी अलर्ट है.

10:44 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates:  राजस्थान  हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च से 26 मार्च तक राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

10:00 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें बड़े शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह बारिश हुई. इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई. यहां जानें देशभर के अहम शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान.

शहर अधिकतम तापमान (23 मार्च) न्यूनतम तापमान (23 मार्च) दिल्ली 30 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस मुंबई 32 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 32 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 30 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 30 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस पटना 31 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस रांची 28 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस भोपाल 33 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस जयपुर 29 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस शिमला 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 20 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

09:52 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना,नोट कर लें IMD का ताजा अलर्ट

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-NCR में सोमवार (23 मार्च) को मौसम में एक बार फिर अचानक बदलाव देखने को मिला. कई जगहों पर बारिश हुई और यह सिलसिला कुछ स्थानों पर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में अब भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बूंदा-बांदी के चलते मौसम सुहाना हुआ। pic.twitter.com/aVYZYCpXzt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

09:31 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: देश में मिलाजुला रहेगा मौसम, कई इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार (23 मार्च, 2026) को एक तरफ देश के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश का दौर बना रहेगा तो दूसरी तरफ कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत हैं. 

08:37 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में सप्ताह के मध्य तक बढ़ेगा तापमान

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-7°C  तक की वृद्धि होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है. 

07:58 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: कोंकण, गोवा, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक गर्मी करेगी परेशान

Today Weather LIVE Updates: कोंकण, गोवा, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 23 और 24 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना है.

06:52 (IST) 23 Mar 2026

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली के लोगों को 2 दिन और मिलेगी गर्मी से राहत

Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 मार्च को दिल्ली का मौसम सुहाना बना रहेगा. वहीं आसमान में मौसम साफ रहेगा. राजधानी में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. दो दिन बाद यानी 25 मार्च से दिल्ली में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी.