Face Glow on Vat Savitri Vrat: वट सावित्री का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं और बरगद की पूजा करती हैं. इस दिन महिलाएं काफी तैयार होती हैं. महिलाओं का कोई खास व्रत या त्योहार हो और वो अपने चेहरे पर ध्यान न दें, ऐसा तो काफी मुश्किल है. अगर आप भी सुंदर दिखना चाहती हैं और पार्लर जाने के लिए आपके पास समय नहीं है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको घर से बाहर भी नहीं जाना होगा और आपके चेहरे पर चांद जैसा ग्लो मिलेगा. आइए जानते हैं कि चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
करें चेहरे की क्लींजिंग
जब भी चेहरे के निखार की बात आती है, तो सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है. चेहरे को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना है. थोड़ी सी कॉटन लेकर दूध में भिगोना है और उससे पूरे चेहरे को साफ करना है. ये गहराई से आपकी स्किन को साफ करने में मदद करेगा.
डेड स्किन हटाएं
इसके बाद आपको चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने हैं. इसके लिए आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा शहद लेना है. इसे हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक चेहरे पर मसाज करना है. चीनी आपके चेहरे पर स्क्रब का काम करेगी और शहद त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा.
करें चेहरे की मसाज
अब आपको चेहरे की मसाज करनी है. इसके लिए आप एलोवेरा जेल या पपीते का गुदा लेना है. इसे चेहरे पर लगाकर ऊपर की तरफ मसाज करें. ये मसाज आपको 5-7 मिनट तक करनी है. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और पिंक ग्लो आएगा.
लगाएं फेस पैक
मसाज करने के बाद आपको चेहरे पर फेस पैक लगाना है. इसके लिए आपको थोड़ा सा बेसन, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दही लेना है. इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाना है. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडा पानी से चेहरा धो लें.