Home > टेक्नोलॉजी > Best Internet Plans: Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज! ₹39 में मिलेगा इतने GB हाई-स्पीड इंटरनेट, फोन चलाने में नहीं आएगी रुकावट

Best Internet Plans: Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज! ₹39 में मिलेगा इतने GB हाई-स्पीड इंटरनेट, फोन चलाने में नहीं आएगी रुकावट

एयरटेल अपने ग्राहकों को एक ऐसा प्लान देता है, जिसमें कम पैसे खर्च करके आप अपने कामभर का डेटा ले सकते हैं. जी हां, अगर आप कम खर्च में इंटरनेट डेटा बढ़ाना चाहते हैं, तो Airtel का ₹39 डेटा वाउचर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: August 6, 2026 1:34:19 PM IST



Airtel Cheapest Plans: आज के समय में UPI से लेकर घर का राशन खरीदने और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को इंटरनेट की काफी जरूरत पड़ती है. इंटरनेट के बिना अधिकांश लोगों का काम अधूरा है. कोई जरूरी काम करते हुए अगर इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए तो ऐसे में क्या होगा. लेकिन, हर यूजर को हर बार महंगा अनलिमिटेड प्लान लेने की जरूरत नहीं होती है. कई बार केवल कुछ GB डेटा की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए कम कीमत वाला डेटा वाउचर अधिक किफायती विकल्प साबित होता है.

एयरटेल अपने ग्राहकों को एक ऐसा प्लान देता है, जिसमें कम पैसे खर्च करके आप अपने कामभर का डेटा ले सकते हैं. जी हां, अगर आप कम खर्च में इंटरनेट डेटा बढ़ाना चाहते हैं, तो Airtel का ₹39 डेटा वाउचर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में. 

₹39 में मिलेगा इतने GB डेटा प्लान 

Airtel के इस डेटा वाउचर को आप महज 39 रुपये में ले सकते हैं. इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको रोजाना 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिल जाता है. हालांकि, यह प्लान केवल 3 दिनों के लिए ही वैलिड रहेगा और इसके पूरे पैक यानि 3 दिनों में आपको कुल 9 जीबी डेटा मिल सकेगा. यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा किफायती रहेगा, जिन्हें कुछ दिनों तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करना है या फिर एक-दो दिनों का वर्क फ्रॉम होम चाहिए. अगर आपका मौजूदा डेटा पैक खत्म हो गया है तो ऐसे में आप इस पैक को ले सकते हैं, हालांकि इसमें कोई OTT या अतिरिक्त बेनिफिट नहीं मिलता है. 

कॉलिंग और SMS की नहीं मिलेगी सुविधा 

अगर आप 39 रुपये के इस प्लान को यह सोचकर ले रहे हैं कि इसमें आपको अनलिमिडेट कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी तो ऐसा नहीं है. इस रिचार्ज में आपको केवल इंटरनेट इस्तेमाल करने की ही सुविधा दी जाएगी. कॉलिंग और एसएमस के लिए आपको इससे ज्यादा का प्लान लेना होगा. 

Advertisement