Home > टेक्नोलॉजी > मुनाफा 18% बढ़ा, फिर भी Microsoft ने 4800 कर्मचारियों को क्यों निकाला? Xbox की री-सेटिंग और AI से जुड़ा है पूरा मामला

मुनाफा 18% बढ़ा, फिर भी Microsoft ने 4800 कर्मचारियों को क्यों निकाला? Xbox की री-सेटिंग और AI से जुड़ा है पूरा मामला

माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को 1,600 लोगों को जॉब से निकाल दिया है जबकि 3,200 लोगों को फाइनेंशियल ईयर 2027 तक कंपनी से बाहर करने की प्लानिंग है. पिछले साल जुलाई में भी कंपनी ने 9,000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है लेकिन दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है? जानिए-

By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 9:18:16 AM IST



माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में वैश्विक स्तर पर लगभग 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, लेकिन अमेरिका में ले-ऑफ से प्रभावित कई कर्मचारियों के लिए मुआवज़े का भी ऐलान किया है. कई मामले में कर्मचारियों को 39 सप्ताह तक का बेसिक पेमेंट मिलेगा जो 9 महीने की सैलरी के बराबर है. ताजा छंटनी का आंकड़ा माइक्रोसॉफ्ट के कुल कर्मचारियों का 2.1 प्रतिशत है. कंपनी ने अगले साल तक के ले-ऑफ की भी तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2026-27 तक माइक्रोसॉफ्ट लगभग 3,200 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा देगा. सोमवार को कंपनी के एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में 1,600 इंप्लॉईज को कंपनी से निकाल दिया है. 

माइक्रोसॉफ्ट ने क्यों की इतनी बडी छंटनी

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि Xbox और गेमिंग डिवीजन में अरबों डॉलर निवेश करने के बावजूद कंपनी सोनी के प्लेस्टेशन और निनटेंडो से कॉम्पटीशन नहीं कर पा रही. इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपुल ऑफिसर एमी कोलमैन ने एम्प्लॉईज को मेल करके बताया कि हमारा बिजनेस पहले से काफी चेंज हो रहा है क्योंकि हमारे आसपास की दुनिया भी बदल रही है.  तकनीक को डेवलप करने, लॉन्च करने और यूज करने के तरीकों में भी बदलाव आया है. इस तरह के चेंजेस मेरे माइक्रोसॉफ्ट में उपस्थिति के दौरान पहले कभी नहीं हुए.

Xbox से निकाले सबसे ज्यादा इम्प्लॉईज

माइक्रोसॉफ्ट की सीईओ आशा शर्मा के एक X स्टेटमेंट के मुताबिक, गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने फाइनेंशियल ईयर 2027 में Xbox की टीम से 3,200 लोगों को हटाने का फैसला किया है. Xbox से 1,600 एम्प्लॉईज को सोमवार को निकाला जा चुका है जबकि एक्सबॉक्स को छोड़कर चार स्टूडियो नए मैनेजमेंट को सैंप दिए जाएंगे. शर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा कि हम सिर्फ पब्लिशर्स के साथ नहीं, छोटे इंडिपेंडेंट स्टूडियोज के साथ भी कम्पीट कर रहे हैं. इसमें से बेहकरीन स्टूडियो को खरीदना मुमकिन नहीं है.

Xbox को रीसेट करने की तैयारी

कंपनी के ऑफिशियल स्टेटमेंट में एक्सबॉक्स के लिए भविष्य से जुड़ी स्ट्रेटजी भी गिनाई हैं. सीईओ आशा शर्मा ने लिखा कि जल्द Xbox को रीसेट किया जाएगा. इसमें हम साल का सबसे बड़ा निवेश करेंगे जिसमें फोकस, डिसीप्लीन और क्लैरिटी का खास ख्याल रखा जाएगा ताकि Xbox की पहचान एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर हो जहां दुनिया गेम खेलती और नई चीजें डेवलप करती है.

पिछले साल निकाले थे 9000 कर्मचारी 

आपको जानकार ताज्जुब होगा कि माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई 2025 में लगभग 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था जो कंपनी के टोटल एंप्लॉईज का 3 फीसदी थी. क्योंकि कंपनी अब ट्रेडीशनल टेक पर काम करने के बजाए नई तकनीक और एआई में निवेश करना चाहती है. कंपनी ने बताया कि साल 2026 मैं इंफ्रास्ट्र्क्चर और डेटा सेंटर्स से जुड़े कामों पर 190 अरब डॉलर खर्च करने की प्लानिंग चल रही है. एमी कोलमैन ने भी साफ किया था कि भले ही कंपनी नौकरी की जगह अब एआई ले रहा है लेकिन इसने काम करने के तरीके को भी बदला है. कंपनी में हालिया बदलाव माइक्रोसॉफ्ट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सेक्टर में एक बड़ी कंपनी के तौर पर विकसित करने पर जोर लगातार बढ़ रहा है.

साल 2025 से , लगातार कंपनी ने दूसरी बार छंटनी का ऐलान किया है जिसके पीछे कंपनी का घाटा बिल्कुल नहीं है. ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से मार्च तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट का रेवेन्यू 18% तक बेहतर हुआ है लेकिन Xbox के लगातार लॉस में जाने की वजह कंपनी अब अपना पैसा एआई और रिलेटिड जगह लगाने की प्लानिंग कर रही है.

ये भी पढ़ें:- Lock Upp 2: ‘भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’… ट्रोलर्स को अशनीर ग्रोवर का बेबाक जवाब, बीवी के सपोर्ट में आकर झेला यूजर्स का गुस्सा!

Advertisement